हर्बल क्लींजर Herbal cleanser
परिचय- सबसे पहले 2 बड़े चम्मच जौ का बारीक पिसा हुआ आटा और 6 बड़े चम्मच दूध ले लें। फिर दूध और आटे को एकसाथ मिलाकर लेप बना लें। यह लेप थोड़ा-थोड़ा खुरदरा सा होता है लेकिन चेहरे की गन्दगी को बिल्कुल साफ कर देता है। रूखी त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए ये लेप बहुत ही असरदार है। चिकित्सा- लगभग 4 बड़े चम्मच लाइम फ्लावर को 1 कप मट्ठे में डालकर आधे घंटे तक हल्की आग पर रखकर उबालें। इसको प्रयोग करने से पहले ठंडा करके छान लें। यह काढ़ा त्वचा के रोमकूपों को साफ करने और त्वचा में चमक लाने के लिए बहुत लाभदायक है। ककड़ी के रस में आधा कप दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं या ककड़ी की फांक को काटकर चेहरे पर मल लें। इससे त्वचा साफ होती है। 1 बड़े सा सेब का रस निकालकर दूध और मुलतानी मिट्टी के साथ मिलाकर लेप बना लें और चेहरे पर लगा लें। यह लेप त्वचा के खराब तत्वों को बाहर निकालने तथा त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। एल्डर फ्लावर, लाइम फ्लावर, या ऑरेंज फ्लावर, किसी के भी 1 मुट्ठीभर फूल लेकर 20 मिनट तक पानी में उबाल लें और बाद में ठंडा करके छानकर इस्तेमाल करें। 3 बड़े...