आयुर्वेदिक औषधियों के कुछ दुष्प्रभाव
आयुर्वेदिक औषधियों के कुछ दुष्प्रभाव अदरख : अदरख या अदरक की प्रकृति गर्म होने के कारण जिन व्यक्तियों को ग्रीष्म ऋतु में गर्म प्रकृति का भोजन न पचता हो , कुष्ठ , पीलिया , रक्तपित्त , घाव , ज्वर , शरीर से रक्तस्राव की स्थिति , मूत्रकृच्छ , जलन जैसी बीमारियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। खून की उल्टी होने पर और गर्मी के मौसम में अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए और यदि आवश्यकता हो तो कम से कम मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। · आंवला : आंवला प्लीहा (तिल्ली) के लिए हानिकारक होता है , लेकिन शहद के साथ सेवन करने से यह दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। शहद और बादाम का तेल आंवले के दोषों को दूर करता है तथा इसके गुणों में सहायक होता है। · धनिया : सावधान धनिया याददाश्त को कमजोर करता है। · टमाटर : ...