Posts

Showing posts from June, 2015

मानसून में होने वाली बीमारियां

Image
मानसून में होने वाली बीमारियां बरसात के मौसम में बाज़ार की पानी पूरी, चाट या खुले व्यंजन आपकी सेहत के लिए महंगे पड़ सकते हैं क्योंकि यही वो समय है, जबकि संक्रामक और पेट से संबंधी बीमारियां सबसे ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति आपकी थोड़ी बहुत लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए बाहर का खाना कम खायें और पीने के पानी को उबालकर ही पीये। अपने घर और आसपास की साफ सफार्इ पर भी विशेष ध्यान दे।  अगर घर में कूलर व फ्रीज़ का पानी बदलें और घर के आसपास पानी जमा ना होने दे। घर के अंदर और घर से बाहर मच्छर -मकिखयों और दूसरे कीड़े -मकोड़ों से बचने का हर संभव प्रयास करे। हो सके तो दवाओं का छिड़काव कराये, शाम होते ही घर की खिड़कियों को बंद कर लें। घर की सफार्इ के लिए किसी कीटनाशक का ही प्रयोग करे। बच्चों को घर के अंदर ही खेलने के लिए प्रेरित करे। अपनी सेहत बनाये रखने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें, लेकिन सलाद और कच्ची सबिज़यां ना खाये। बारिश से बचें और बारिश में भीगने पर ज्यादा देर तक गीले कपडों में ना रहे।   मानसून में होने वाली ब

बरसात में होने वाली सामान्य स्वास्थ समस्याएँ

Image
बरसात हमें गर्मियों की चिलचिलाती धुप से राहत देती है| किन्तु यह मौसम साथ ही कई बीमारियां भी लाता है| यह मौसम बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस के लिए बहुत अच्छा होता है| इन्हीं सब कारणों की वजह से कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं| इस बरसाती मौसम में हमें इन्ही तरह की सामन्य बीमारियों से सावधान रहना चाहिए| उदहारण के लिए सर्दी, खासी, बुखार, मलेरिया, डायरिया इत्यादि| सामान्य सर्दी, खासी और बुखार यह अधिकतर बारिश के मौसम में होते हैं| व्यक्ति के शरीर में नमी बने रहने के कारण सर्दी और खासी होती है| इससे बुखार होने की सम्भावना बढ़ जाती है| बारिश में भीगे हुए रहना और अच्छी तरह न सूखने से यह समस्या हो जाती है| टिप्स सूखे कपड़े पहने किसी व्यक्ति को जिसे सर्दी हो, अगर आप उसके संपर्क में आये हो तो हाथ ज़रूर धोएं खट्टे फलों का सेवन करे जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है मलेरिया यह बिमारी बारिश में सबसे सक्रीय रहती है| यह मच्छरों  के कारण होती है| इसके लक्षण बुखार, बदन दर्द, ठंडा पड़ जाना या कपकपाना होते हैं| इससे हम निम्न तरीकों से बच सकते हैं| टिप्स कमरों को सूखा और स्वच्छ रखें गरम पानी पियें मच्छरों से

लिप बाम और लिप ग्लौस घर पर बनाने की विधियाँ

लिप   बाम   और   लिप   ग्लौस   घर   पर   बनाने   की   विधियाँ पुदीना   और   कोको   बटर ( मक्खन )  लिप   बाम सामग्री नारियल तेल – 1 चम्मच कोकोबटर – 1 चम्मच पुदीनापेस्ट – 1 चम्मच बादाम तेल – 1 चम्मच विटामिन E युक्त तेल –¼ चम्मच चॉकलेट के टुकड़े – 1 चम्मच विधि सभी सामग्रियों को एक बर्तन में लें एवं 3 चम्मच पानी डालकर सभी को अच्छे से मिला लें और ओवन में 5-7 मिनट के लिए रख दें| ओवन से निकाल कर इसे 1 घंटे तक ठंडा होने के लिए इसे प्रशीतक(रेफ्रीजिरेटर) में रख दें| अब यह लेप होठों पर लगाने के लिए तैयार है| नीबू   –   नारियल   तेल   लिप   बाम सामग्री नीबू तेल –½ चम्मच नारियलतेल – 1 चम्मच सूरजमुखी का तेल – 2 चम्मच मोम – 2 चम्मच विधि थोड़ी मात्रा में मोम के छोटे टुकड़े लेकर उसमे सभी सामग्रियों को मिला लें सिवाय नीबू के तेल के| इसे 10 मिनट के लिए ओवन में गर्म करें और फिर इसमें नीबू का तेल मिला कर प्रशीतक(रेफ्रीजिरेटर) में रख दें| ठंडा होने के बाद उपयोग में लें| मोम   और   मैंगो   बटर   का   लिप   ग्लौस सामग्री मोम – 1 चम्मच मैंगो बटर – 2 चम्मच जैतून का तेल– 1 चम्मच लैवेंडर का तेल – 10 बूँद विधि एक बर्

त्वचा को तेल मुक्त बनाने के उपाय

शरीर द्वारा उत्पन्न किये गए प्राकृतिक तेल की वजह से ही त्वचा स्वस्थ रह पाती है। परन्तु अगर चेहरे पर तेल ज़्यादा हो जाए तो इससे एक्ने और मुहांसे जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अतः त्वचा के अत्याधिक तेल के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए हम कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे ही आसान नुस्खों के बारे में जानें जो हमें अत्याधिक तेल से मुक्ति दिला सकते हैं :- त्वचा को तेल मुक्त बनाने के १० उपाय १. फल ऐसे पदार्थ हैं जो आपको आसानी से अत्याधिक तेल से मुक्ति दिला सकते हैं। सेब के रस एवं नींबू के रस की कुछ बूंदों को आपस में मिलाएं तथा इसे चेहरे पर लगाएं। जब ये मिश्रण सूख जाए तो इसे साफ़ कर लें। इससे आपकी त्वचा साफ और निखरी हुई हो जाएगी। २. दूध भी अत्याधिक तेल हटाने में आपकी मदद करता है। चेहरे को दूध से धोना काफी अच्छा उपचार है क्योंकि इससे त्वचा का वह तेल भी निकलता है जो कि काफी समय से त्वचा से चिपका हुआ होता है। इस प्रक्रिया के बाद त्वचा पर हल्का सा दूध लगाएं और अच्छे से धो लें। ३. आप त्वचा से अत्याधिक तेल हटाने के लिए शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस त्वचा पर शहद की एक प

सफ़ेद द्रव्य निकलने से जुडी समस्याएं

सफ़ेद द्रव्य निकलने से जुडी समस्याएं १. यौन क्रियाओं से फैलने वाली बीमारी २. कूल्हे में जलन ३. हॉर्मोन की समस्याएं ४. योनि में संक्रमण ५. गर्भाशय का कैंसर ६. गर्भाशय का संक्रमण बीमारी के लक्षण कुछ महिलाओं में ये द्रव्य बिना किसी लक्षण या परेशानी के निकलता है। पर ऐसी कई महिलाएं हैं जिनको सफ़ेद द्रव्य निकलने के साथ कब्ज़, लालपन, पेट में दर्द, कूल्हे में दर्द तथा खुजली जैसी समस्याएं पेश आती हैं। अगर आप भी इन सब समस्याओं से परेशान हैं तो डॉक्टर को दिखाने से पहले कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं। योनि से असामान्य रूप से द्रव्य का निकलना यह जानना काफी आवश्यक है कि किसी महिला के द्रव्य निकलने की प्रक्रिया सामान्य है या असामान्य। सफ़ेद रंग का द्रव्य निकलना सामान्य माना जाता है, परन्तु अगर द्रव्य का रंग इनमें से कोई है:- १. भूरापन लिए हुए सफ़ेद २. जंग लगे हुए रंग का ३. हरा ४. पीला ५. भूरा तो महिलाओं के लिए काफी समस्या की बात है और यह डॉक्टर को दिखाने का सही समय है। गाढ़ा सफ़ेद द्रव्य निकलना तथा साथ में खुजली योनि में संक्रमण के मुख्य कारण होते है। यह आमतौर पर योनि में फंगस या खमीर जमने की वजह से होता है। मधुमे

किशोरियों के स्तन वृद्धि को बढाने के उपाए

किशोरियों के स्तन वृद्धि को बढाने के उपाए योवन आरम्भ के समय प्राकृतिक परिवर्तन अपना समय लेता है और आप धीरे धीरे स्तनों के आकार में परिवर्तन महसूस करते हैं . इसे कुछ समय दीजिये और शांत रहिये , स्तनों को बढ़ने में लगने वाले समय के लिए चिंता मत कीजिये. लेकिन यदि आप स्तनों को जल्दी बढ़ाना चाहती हैं, तो आप कुछ चिकित्सा पद्धति का अनुसरण कर सकती हैं. उपाय पुश-अप्स आपके अग्र भाग को ज़मीन से सटाकर और हाथों को ज़मीन पर समतल रखकर किया जा सकता है. अपने पैरो को फर्श पर सीधा रखे और हथेली की सहायता से स्वयं को ऊपर उठाइए और धीरे धीरे निचे लाइए. यह प्रकिया कम से कम १३ से १५ बार दोहराए और आप अपने हाथों और छाती को मज़बूत और स्वस्थ  महसूस करेंगे. कुँए से पानी खींचना भी छाती की मांसपेशियों के खिंचाव में मदद कर सकता है, जिससे आपके स्तन तेज़ी से बढ़ेंगे. चेस्ट प्रेसेस डम्बल्स या वज़न को दोनों तरफ रखकर और ऊपर उठाकर किया जा सकता है. चटाई पर सीधे खड़े हो जाइये और दोनों घुटनों को मोड़िये और दोनों हाथों में वज़न लीजिये. धीरे से उन्हें आपके कन्धों के स्तर तक उठाइए और फिर वापस पुरानी स्थिति में लाइए. यह दिन में १०-१५ बार दोहर

चेहरे पर काले दाग, धब्बे, मुँहासे के निशान के इलाज के लिए घरेलू उपचार

चेहरे पर काले दाग, धब्बे, मुँहासे के निशान के इलाज के लिए घरेलू उपचार  चेहरे के दाग धब्बे, मुँहासे के निशान, और त्वचा का रंग भी, आपको शर्मिंदा कर रहा है किसी समूह का सदस्य बनने से!! क्या आप सोन्दर्य प्रसाधन का उपयोग करते करते तक गए है! तो एक नज़र डालिए घर मे बने हुए मिश्रण पर जो सारे दाग धब्बे निकाल देगा | कील, मुहासे, काले सिरे(ब्लैक हेड्स),फुडिया होते है | सूरज की तेज किरण के कारण दाग धब्बे ओर भी बढ़ जाते है जो चेहरे के सावले होने का कारण बनती है | इसके लिए आप जब भी बाहर जाए तो सन क्रीम लगा कर जाए और नीचे कुछ विधिया दी गई है जो दाग धब्बे से निजात दिलाने मे आपकी मदद करेगे | रसायनिक पदार्थ का उपयोग करने से बेहतर होगा की आप प्राकृतिक उत्पादो का उपयोग करे| घरेलू उत्पाद बहुत सस्ते होते है और इनका कोई बुरा असर भी नही पड़ता | त्वचा की देखरेख करना वो भी सुंदरता के साथ यह बहुत ज़रूरी है| कुछ घरेलू उपचार की सूची नीचे दी गई है जो काले दाग धब्बे, मुँहासे के निशान से दूर रहने मे आपकी मदद करेगे |  एक मध्यम आकार का टमाटर ले, उसका रस निकले और उसमे एक चम्मच नीबू का रस मिलाए | फिर पूरे चेहरे मे लगाए औ

घरेलू शैम्पू

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हर कोई शैम्पू की मदद से बालों को अच्छे से साफ़ करना चाहता है, पर बाज़ार में उपलब्ध शैम्पू केमिकल से युक्त होते हैं तथा आपके बालों को नुकसान पहुंचाकर उनका रंग धूमिल करते हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए खुद का शैम्पू बनाएं जिसके कोई साइड इफ़ेक्ट ना हों। घरेलू शैम्पू बेकिंग सोडा शैम्पू सामग्री बेकिंग सोडा अंडे बनाने की विधि एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसे ३ अण्डों का पीला भाग निकालकर उसके साथ मिलाएं। इन दोनों पदार्थों को अच्छे से मिलाकर इसका सामान्य शैम्पू की तरह अपने बालों में प्रयोग करें। बालों पर अच्छे से मालिश करने के बाद बालों को अच्छे से धो लें। ग्लिसरीन शैम्पू सामग्री ग्लिसरीन शैम्पू जोजोबा तेल पानी नारियल तेल बनाने की विधि एक बर्तन लें और उसमें एक चौथाई पानी डालें। अब इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन, आधा चम्मच जोजोबा तेल, आधा चम्मच नारियल का तेल तथा अपने मनपसंद शैम्पू का एक चम्मच डालें। इन सारे पदार्थों को अच्छे से मिलाएं और एक बोतल में डाल दें। इस मिश्रण से बाल धोने से पहले बोतल को अच्छे से हिला लें। यह सूखे बाल वालों के लिए काफी अच्छा शैम्पू है। नारियल का

चेहरे के काले धब्बों को हटाने के घरेलू उपाय

Image
चेहरे के काले धब्बों को हटाने के घरेलू उपाय किसी के चेहरे पर अगर मुहांसे हो जाएं तो इसको पूरी तरह से हटाने में कई साल भी कम पड़ते हैं। एक्ने के दाग काफी ज़िद्दी होते हैं और ये कई तरह की महँगी क्रीम्स एवं मॉइस्चराइज़र्स लगाने के बाद भी नहीं जाते। परन्तु आपके घर के बड़े बुज़ुर्गों ने चेहरे से दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपचारों के बारे में अवश्य बताया होगा। कई लोग इन उपचारों को गंभीरता से नहीं लेते परन्तु आज के समय में ये घरेलू नुस्खे बाज़ार में काफी प्रचलित हैं। ये घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद हैं और इनसे त्वचा के दाग धब्बे काफी हलके हो जाते हैं। हर महिला अपने चेहरे से एक्ने के धब्बे हटाना चाहती है। हाल के दिनों तक एक्ने के धब्बे हटाने का कोई स्थाई नुस्खा नहीं था, पर तेज़ी से बढ़ती तकनीक की वजह से आजकल ऐसे कई नुस्खे हैं जिनसे ये दाग धब्बे आसानी से छुड़ाए जा सकते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर वंशुनागत समस्या की वजह से अशुद्धियाँ आती हैं और ऐसे लोगों के कम करने के भी उपचार उपलब्ध हैं। चेहरे के बदसूरत काले  दागों को हटाना हर लड़की की चाह होती है। कुछ समय पहले तक इन दागों को हटाने का कोई स्थाई उपाय नहीं था।

कैसे बढ़ाए यौन-शक्ति

कैसे बढ़ाए यौन-शक्ति अकसर लोग यौन-शक्ति को बढ़ाने कि लिए तरह-तरह के उपचार, उपाए और नुस्खे खोजते रहते है।  कई लोग तो यौन-शक्ति की कमी को लेकर इतने परेशान हो जाते है कि  वो महंगे से महंगा उपाए भी करने से परहेज नहीं करते। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है,  अगर आप कुछ घरेलु नुस्खों को अपनाए तो आपकी सेक्स लाइफ की परेशानियां भी हो सकती है छूमंतर। लहुसन:- कच्चे लहसुन की 2-3 कलियो का प्रतिदिन सेवन करना यौन-शाक्ति बढ़ाने का बेहतरीन घरेलु उपचार है। प्याज:- लहसुन के बाद प्याज एक और कारगर उपाय है। सफेद कच्चे प्याज का प्रयोग अपने नित्य आहार मे करें। काले चने:- काले-चने से बने खाद्य-पदार्थ जैसे डोसा आदि का हफ्ते मे 2-3 बार प्रयोग काफी लाभकारी होता है। गाजर:- 150 ग्राम बारीक कटी गाजर को एक उबले हुए अंडे के आधे हिस्से मे एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में एक बार सेवन करे।  इसका प्रयोग लगातार 1-2 महीने तक करें। भिंडी:- प्राचीन भारतीय साहित्य के अनुसार 5-10 ग्राम भिंडी की ज़ड के पाउडर को एक गिलास दूध तथा  दो चम्मच मिश्री मे मिलाकर नित्य सेवन करने से आपकी यौन-शक्ति कभी कम नही प़डेगी। सफे द मूसली:- यूनानी चिकि