नेलपॉलिश Nail polish

परिचय-
           उंगलियां छोटी हो या लंबी, दोनों ही तरह की उंगलियों पर सजे और संवरे नाखून अच्छे लगते हैं। लेकिन अगर आपकी उंगलियां कुछ ज्यादा ही छोटी हो तो नाखूनों को बढ़ाने से आपके हाथ बहुत सुन्दर लगेंगे। नाखूनों को बड़ा करने के साथ-साथ उन पर नेल-पॉलिश लगाना भी आम फैशन है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं नेल-पॉलिश लगाने में सही रंग और उसे लगाने के सही तरीको पर ध्यान नहीं देती है। कभी-कभी तो बहुत सी महिलाएं पहले से लगी हुई नेल-पॉलिश पर ही दूसरी नेल-पॉलिश लगा लेती है जो देखने में बहुत बुरी लगती है। इसके लिए पहले पुरानी नेल-पॉलिश को नेल पॉलिश रिमूवर से जरूर साफ कर लेना चाहिए।
          नेल-पॉलिश को साफ करने के लिए नाखूनों को ब्लेड या चाकू से कभी भी नहीं खुरचना चाहिए नहीं तो नाखूनों की असली चमक समाप्त हो सकती है। नाखूनों को साफ करने के बाद उन पर नेल-पॉलिश लगा लें। इसे लगाते समय ब्रश को नाखून के बाहरी सिरे की ओर से अन्दर की ओर चलाएं। इस तरह से नेल-पॉलिश लगाने से वह ज्यादा दिनों तक टिकी रहती है। वैसे तो नेल-पॉलिश लगाना एक आम फैशन है पर अपनी पसन्द के रंग का चुनाव करने के बाद ही नेल-पॉलिश लगानी चाहिए वह भी धीरे से ओर प्यार से। हर बार नेल-पॉलिश लगाते समय एक ही बार गाढ़ी सी लगाने की बजाय 2-3 बार लगाएं तो अच्छा है। नेल-पॉलिश लगाने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिए।
          नेल-पॉलिश लगाने की शुरूआत अंगूठे से ही करनी चाहिए। अंगूठे के नाखून पर पहले `बेस´ कोट लगाएं। इसके बाद नीचे से टिप की ओर 3 स्ट्रोक पॉलिश लगाएं। नेल-पॉलिश पहले नाखून के बीच में एक बार लगाएं उसके बाद दोनों तरफ में। हर एक नाखून को रंगने के लिए ब्रश में हर बार पॉलिश लें। बेस कोट में सिर्फ एक ही बार पॉलिश लगाएं और फिर नेल कलर के 2 कोट। नेल-पॉलिश लगाते समय शीशी को हिलाकर अन्दर की पॉलिश के बराबर मिलाते रहें। 1 कोट लगाने के लगभग 5 मिनट बाद ही दूसरा कोट लगाएं।
          हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग रंगों की नेल-पॉलिश नाखूनों पर लगानी चाहिए। इसके लिए ज्यादातर लाल और मेहरुम शेड इस्तेमाल में लाए जाते हैं। परन्तु जो कपड़े आपने पहले हो उससे मिलता-जुलता नेल-पॉलिश का शैड भी लगा सकती हैं। हाथों पर नेल-पॉलिश लगाने से पहले पारदर्शी पालिश को नाखूनों पर लगा लेना चाहिए। फिर अपनी पसन्द के रंग की नेल-पॉलिश उसके ऊपर से नाखूनों पर लगा लें। पैरों की उंगलियों पर हमेशा गाढ़े रंग की नेल-पॉलिश लगानी चाहिए। पैरों की उंगलियों पर नेल-पॉलिश लगाते समय उंगलियों के बीच में रूई फंसा लें। इससे एक उंगली की नेल-पॉलिश का रंग दूसरी उंगली पर नहीं लगेगा। नेल-पॉलिश लगाते समय ब्रश को ज्यादा भरकर न लगाएं। शीशी के अन्दर ब्रश पर से फालतू नेल-पॉलिश हटा दें। अब ब्रश को नाखूनों के बीचो-बीच रखकर नेल-पॉलिश लगाएं। 1 नाखून पर कम से कम 3 बार नेल-पॉलिश लगाएं। पहले एक कोट लगाएं। फिर सूखने के बाद दूसरा कोट और फिर तीसरा।
सावधानी-
कभी भी पंखे या कूलर की हवा में बैठकर नेल-पॉलिश न लगाएं। इससे नेल-पॉलिश सूख जाती है।
नेल-पॉलिश लगाते समय शीशी को हमेशा ढककर रखना चाहिए।
नाखूनों पर पहले से लगी नेल-पॉलिश को उतारने के लिए रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए।
रिमूवर को रूई में भिगोकर नाखूनों पर धीरे से रगड़ना चाहिए।
रिमूवर की शीशी का ढक्कन कसकर बन्द रखना चाहिए नहीं तो ये हवा में उड़ जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

स्त्री-पुरुष के सेक्स से संबंधित अंग

शीघ्रपतन EARLY EJACULATION

योनि की गांठ ,योनि में गांठ का होना