मेकअप करने मे इस्तेमाल होने वाले सामान Applicators and other equipments which are used during make up

परिचय-

          महिलाओं को अपने पर्स में मेकअप करने में इस्तेमाल होने वाले ब्रश और एप्लीकेटर हमेशा अपने पास रखने चाहिए। इससे मेकअप अच्छी तरह और सफाई से लगाया जा सकता है।
चिकित्सा-
1.  आइब्रो-ब्रश- भौंहों को सही तरह का आकार देने के लिए आइब्रो-ब्रश का प्रयोग किया जाता है। इससे भौंहें बिल्कुल एकसार हो जाती है और भौंहों के बाल इधर-उधर और बिखरे-बिखरे से नहीं लगते। इसकी दूसरी तरफ पलकें संवारने के लिए लैश होते हैं। मस्कारा लगाने के बाद लैश से पलकों को फैला लें। लैश के इस्तेमाल से पहले मस्कारे को सूखने दें।
2.  आई-शैडो ब्रश- आई-शेडो ब्रश से आई-शैडों आसानी से एकसार लग जाता है। पलकों के ऊपर स्पंज से शैडो लगाएं और ब्रश से एकसार कर लें।
3.  आई-शेडो एप्लीकेटर- आई-शेडो एप्लीकेटर के अन्दर स्पंज लगा हुआ होता है जिसकी मदद से बिना परेशानी तथा सफाई से शेडों को पलकों पर लगाया जाता है।
4.  आईलाइनर- आंखों में आईलाइनर लगाने से आंखों की खूबसूरती में बहुत बढ़ोतरी होती है।
5.  काजल एप्लीकेटर- इसके अन्दर किनारे पर ही एक मुलायम सी रबर लगी हुई होती है। इसे ज्यादातर आंखों में काजल लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
6.  ब्लेडिंग ब्रश- ब्लेडिंग ब्रश से चेहरे पर रूज को एकसार लगाया जाता है।
7.  लिप ब्रश- लिप ब्रश से होठों पर लिपिस्टिक लगाई जाती है। इससे पहले होठों पर आउटलाइन बना दी जाती है। उसके बाद दोनों होठों पर ब्रश से अच्छी तरह से लिपिस्टिक लगा सकते हैं।
सावधानी-
          मेकअप करने वाले सभी सामानों को पानी में डिटरजेंट मिलाकर धोना चाहिए और फिर अच्छी तरह से सूखने देना चाहिए। ठीक से सूखने के बाद ही इन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाएं।

Comments

Popular posts from this blog

स्त्री-पुरुष के सेक्स से संबंधित अंग

शीघ्रपतन EARLY EJACULATION

योनि की गांठ ,योनि में गांठ का होना