खुद की इन बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए

हमें निजी बातें हमेशा छिपाकर ही रखनी चाहिए। यदि ये बातें दूसरों को बता दी जाती हैं तो भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां जानिए 8 ऐसी बातें, जिन्हें गुप्त रखना चाहिए...

1. अपमान
यदि किसी वजह से हमें अपमान का सामना करना पड़ा हो तो इस बात को गुप्त रखना फायदेमंद होता है। यदि दूसरों को यह मालूम होगा की हमें अपमान का सामना करना पड़ा है तो लोग हमारा मजाक बना सकते हैं।

खुद की इन 8 बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए

2. धन हानि
आज के समय में धन को किसी भी व्यक्ति की शक्ति का पैमाना माना जाता है। अधिकांश परिस्थितियों में धन के आधार पर ही रिश्ते निभाए जाते हैं और मित्रता की जाती है। इसीलिए यदि हमें कभी भी धन हानि का सामना करना पड़े तो इस बात को गुप्त रखना चाहिए। धन हानि की बात दूसरों को बता दी जाएगी तो कई लोग हमसे दूरियां बढ़ा लेंगे। धन हानि से उबरने के लिए धन की आवश्यकता होती है, इस बात के जाहिर होने पर कोई धन की मदद भी नहीं करेगा। साथ ही, यदि हमारे पास बहुत सारा धन है तो इस बात को भी गुप्त रखना चाहिए।
3. घर-परिवार के झगड़े
अधिकांश परिवारों में वाद-विवाद होते रहते हैं, ये बहुत ही आम बात है, लेकिन आपसी झगड़ों की बातें घर के बाहर किसी को भी नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने पर समाज में परिवार की प्रतिष्ठा कम होती है। परिवार का अहित चाहने वाले लोग हमारे आपसी झगड़े से लाभ उठा सकते हैं
4. मंत्र
गुरु द्वारा दिए गए मंत्र को गुप्त रखना चाहिए। गुरु मंत्र, तब ही सिद्ध होते हैं, जब इन्हें गुप्त रखा जाता है। मंत्रों को गुप्त रखने पर इनसे जल्दी ही शुभ फल प्राप्त होते हैं

Comments

Popular posts from this blog

स्त्री-पुरुष के सेक्स से संबंधित अंग

शीघ्रपतन EARLY EJACULATION

योनि की गांठ ,योनि में गांठ का होना