चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए हिन्दुस्तानी परंपरागत ज्ञान के अनुसार अनेक तरह के हर्बल नुस्खे हैं। जिनका इस्तेमाल कर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चेहरे पर मुहांसे हो या दाग-धब्बे या उम्र के पड़ाव के साथ चेहरे पर आने वाली झुर्रियां, इन सभी के लिए परंपरागत स्वदेशी ज्ञान से कई हर्बल नुस्खे तैयार करके समस्या का निवारण किया जा सकता है। चलिए आज जानते है चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियां को दूर करने के लिए कौन कौन से परंपरागत हर्बल उपाय सुझाए गए हैं।
1. दो टमाटर कुचल लें। उसमें 3 चम्मच दही और दो चम्मच जौ का आटा मिला लें। चेहरे पर इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनिट के लिए लगाकर रखें। यह त्वचा के कसाव में मदद करता है। जिससे झुर्रियां कम होने लगती हैं। इस उपाय को सप्ताह में 2 बार कम से कम 1 माह तक उपयोग में लाना चाहिए, फायदा होता है।
2. एक आलू को पीस लें और इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लें ताकि पेस्ट तैयार हो जाए। इस पेस्ट को रोजाना सुबह शाम कुछ देर के लिए काले निशानों पर लगाकर रखें और फिर धो लें, जल्दी ही निशान दूर हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

स्त्री-पुरुष के सेक्स से संबंधित अंग

शीघ्रपतन EARLY EJACULATION

योनि की गांठ ,योनि में गांठ का होना