अधिकतर पुरुष जो यह समझते हैं की उनका लिंग छोटा है, उनको यह नहीं पता की इसमें चिंता करने जैसा कुछ नहीं है, ऐसा अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ----------------------
लिंग छोटा? शायद नहीं अधिकतर पुरुष जो यह समझते हैं की उनका लिंग छोटा है, उनको यह नहीं पता की इसमें चिंता करने जैसा कुछ नहीं है, ऐसा अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने एक हाल ही में लिखे गए लेख में बताया। लेकिन फ़िर भी ज़्यादा से ज़्यादा पुरुष पूरी दुनिया में डॉक्टरों के पास जा रहे हैं, अपने लिंग को बड़ा करने की आशा लेकर। कई पुरुषों को तो लिंग का सही औसत लम्बाई और आकार की जानकारी भी नहीं। लेकिन कुछ और पुरुषों के लिए, यह एक अस्वाभाविक अवस्था है जो की उनके लिए काफी बड़ी चिंता की बात है। माप और आकार - औसत और नोर्मल तो आखिर नोर्मल है क्या? एक सामान्य लिंग का साइज़ करीब 12 सेंटमीटर होता है जब वो तना हुआ होता है। अगर हम लिंग के आस पास के हिस्से की बात करें तो उसका औसत माप होता है 11. 5 सेंटीमीटर। लेकिन लिंग बहुत सारे अलग-अलग माप और आकारके होते हैं, और 12 सेंटमीटर केवल औसत माप है। यह नोर्मल औसत तने हुए लिंग के बारे में बिलकुल नहीं बताता, जो की 7 से 18 सेंटमीटर के बीच कुछ भी हो सकता है। शारीरिक सोच असल में अधिकतर पुरुष जो की लिंग के माप और आकार...