Posts

Showing posts from March, 2017

महिलाओं के यौन रोग :-योनि रोग (VAGINAL DISEASES)

Image
योनि रोग (VAGINAL DISEASES) कारण:           विरुद्ध आहार, बासी खाना खाना,  माहवारी का कष्ट के साथ आना   (दुष्टार्त्तव) और दैवेच्छा का होना, माता-पिता के  वीर्य-दोषों   के कारण से भी उनकी कन्या को योनि की बीमारियों का शिकार बनना पड़ता है। लक्षण:           आयुर्वेद में योनि रोग 20 प्रकार के बताए गये हैं, योनि रोग को मुख्य रूप से चार भागों में बांटा गया है जैसे- पहला वातज, दूसरा पित्तज, तीसरा कफज, और चौथा सन्निपातज आदि। वातज (वायु से दूषित रोग के लक्षण) : योनि से झाग मिश्रित खून का ज्यादा कष्ट के साथ गिरने को `उदावर्त्ता´ कहते हैं। रजोधर्म  (मासिक धर्म) का न होना या अशुद्ध या ठीक समय पर न होने को `वन्ध्या´ कहते हैं। योनि के अन्दर एक प्रकार की पीड़ा हर समय बनी रहने को `विलुप्ता´ कहते हैं। मैथुन  के समय योनि के अन्दर बहुत पीड़ा का होना `परिप्लुता´ कहलाता है। योनि का कठोर होना तथा उसमें दर्द और नोचने जैसा दर्द होने को `वातला´ कहते हैं। पित्तज (पित्तज से दूषित रोग के लक्षण): मैथ...

महिलाओं के यौन रोग :-चक्कर आने के कारण और घरेलु इलाज Due to dizziness and home remedies

Image
    चक्कर आने के कारण और घरेलु इलाज    Due to dizziness and home remedies परिचय :             दिमाग  में खून पर्याप्त मात्रा में न पहुंचने पर चक्कर आते हैं। इसके अलावा  रक्तचाप  (ब्लड प्रेशर) का ज्यादा या कम होने पर भी चक्कर आते हैं।  कान  के बीच में सूजन होने पर भी चक्कर आते हैं। पुरानी  कब्ज ,  गर्मी ,  खून की कमी ,  धूप  में घूमना, अधिक  संभोग  करना, अधिक  हस्तमैथुन  करना, स्त्रियों में  मासिक धर्म (एम.सी) की खराबी  और अधिक  थकावट  आदि कारणों से भी चक्कर आते हैं। लक्षण :           इस रोग में आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है, सामने की वस्तुएं घूमती दिखाई देती है और चक्कर आने के साथ रोगी बेहोश होकर गिर जाता है।  सिर  का चकराना कुछ देर बाद बन्द हो जाता है। विभिन्न औषधियों से उपचार- 1. लौंग  :  2 लौंग को 2 कप पानी में डालकर उबालकर पीने से चक्कर आना बन्द होते हैं। ...

महिलाओं के यौन रोग :-जानिए नाक से खून बहने के कारण, लक्षण और उपाय Know the causes of bleeding from the nose, symptoms and remedies

Image
जानिए नाक से खून बहने के कारण, लक्षण और उपाय  Know the causes of bleeding from the nose, symptoms and remedies परिचय:            नाक  में से खून बहने के रोग को नकसीर कहा जाता है। कभी-कभी नकसीर होने से पहले चेहरा लाल हो जाता है और  सिर में दर्द  भी होता है। यह नकसीर (नाक से खून बहने) के बाद ठीक हो जाता है। यह रोग सर्दियों से ज्यादा गर्मी के मौसम में होता है। कारण:           नकसीर (नाक से खून बहना) रोग ज्यादा समय तक धूप में रहने से हो जाता है। बच्चों के ज्यादा खेलने के कारण या ज्यादा दौड़ने के कारण दिमाग में गर्मी चढ़ जाती है जिसकी वजह से नाक से खून बहने लगता है। नाक पर चोट लग जाने की वजह से नाक के अन्दर की श्लैष्मिक कला (झिल्ली) फट जाती है और नाक से खून बहता रहता है। कुछ लोग ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करते है जिसकी वजह से नाक से खून निकल सकता है। कई लोगों को  हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्त चाप)  हो जाता है जिसकी वजह से भी नाक से खून आ जाता है। कई बार लडकियों में  मास...

महिलाओं के यौन रोग :-उल्टी के कारण और रोकने के घरेलू 100 उपाय Home Remedies for Vomiting and Prevention

Image
                            उल्टी के कारण                       रोकने के घरेलू 100 उपाय परिचय :           खाने-पीने में गड़बड़ी,  पेट में कीड़े   होना,  खांसी , जहरीले पदार्थों का सेवन करना तथा शराब पीना आदि कारणों से उल्टी आती है। यह कोई बड़ा रोग नहीं है बल्कि   पेट की खराबी   का ही एक कारण है। जब कभी कोई अनावश्यक पदार्थ पेट में अधिक एकत्रित हो जाता है तो उस अनावश्यक पदार्थ को निकालने के लिए पेट प्रतिक्रिया करती है जिससे पेट में एकत्रित चीजे उल्टी के द्वारा बाहर निकल जाता है। कभी-कभी अधिक  उल्टी   होने से रोगी के शरीर में पानी की कमी होने के साथ अधिक  कमजोरी  आ जाती है। विभिन्न भाषाओं में नाम : हिंदी           वमन (उल्टी)। अंग्रेजी              उल्टी। पंजाबी ...